फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp core committee meeting in uttarakhand: Decision Safe on mla champion and karnwal

उत्तराखंड: भाजपा से निष्कासित विधायक चैंपियन और कर्णवाल पर फैसला सुरक्षित, सोमवार को महेश नेगी की पेशी 

Sun, 23 Aug 2020 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Aug 2020 08:28 PM IST
सार

  • कोर ग्रुप की बैठक में उठा मामला, निष्कासित चैंपियन की हो सकती है वापसी
  • कार्यकर्ताओं को देनी होगी तरजीह, 14 जिलों में बनेगी समन्वय समिति

विज्ञापन
Bjp core committee meeting in uttarakhand: Decision Safe on mla champion and karnwal
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का पक्ष सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत हुए। चैंपियन की घर वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चार विवादित विधायकों का मसला उठा। जिस पर कुछ सदस्यों ने चिंता जाहिर की। उनका मत था विधायकों की गुस्ताखियों और हरकतों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। विधायकों को कड़ा संदेश देने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चैंपियन और कर्णवाल को आज ही तलब कर उनका पक्ष सुन लिया।
विज्ञापन


वहीं  महिला प्रकरण में फंसे द्वारहाट विधायक महेश नेगी सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष हाजिर होंगे और अपना पक्ष रखेंगे। सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल उठाने वाले लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल को भी सोमवार को बुलाया गया है। लेकिन पार्टी का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भगत के मुताबिक, फर्त्याल का फोन स्विच ऑफ जा रहा है। फर्त्याल के सोमवार को तलब होने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बीजापुर सेफ हाउस में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की। बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, नरेश बंसल उपस्थित रहे।

कोर कमेटी की बैठक के प्रमुख फैसले

1. प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी, निर्णय सीएम पर छोड़ा।
2. प्रदेश भाजपा और मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन 31 अगस्त तक।
3. इस महीने 70 नगर निकायों में 20 प्रतिशत सदस्य होंगे नामित।
4. हर महीने होगी कोर कमेटी की बैठक, शिव प्रकाश, जाजू आएंगे।
5. प्रदेश कार्यसमिति के 105 सदस्यों का मनोनयन भी इसी माह।
6. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सांगठनिक गतिविधियों पर जोर।

चैंपियन और कर्णवाल ने अपना पक्ष रख दिया है। मैं सोमवार को फैसला सुनाऊंगा। विधायक महेश नेगी सोमवार को अपना पक्ष रखेंगे। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है कि वे पुलिस को पूरा सहयोग करें। विधायक पूरन फर्त्याल का फोन स्विच ऑफ है। वो बाद में अपना पक्ष रखेंगे। पार्टी का अनुशासन के मामले में बेहद सख्त रुख है।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed