{"_id":"6ab63edb087a14edab052838","slug":"bjp-core-committee-meeting-in-dehradun-today-bansuri-swaraj-ram-madhav-join-rajya-sabha-panel-likely-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, नए प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी होंगे शामिल, फनीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, नए प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी होंगे शामिल, फनीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे
Fri, 25 Sep 2026 03:04 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
राज्यसभा की खाली होने जा रही सीट को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर कवायद तेज कर दी है।
देहरादून में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
ए नए महामंत्री संगठन फनीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
भाजपा की आज होने जा रही कोर कमेटी की बैठक के लिए नए महामंत्री संगठन फनीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं। नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज भी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 25 नवंबर को खाली होने जा रही राज्यसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 25 सितंबर को कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि तीनों नेताओं को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक में सभी शामिल होंगे। बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। यह राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी अपने प्रभारी, सह-प्रभारी के स्वागत की तैयारी में भी जुट गई है।