फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP considers state office auspicious performs havan to expand it Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: भाजपा ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय को माना शुभ, विस्तारित करने के लिए कराया हवन

Sat, 28 Mar 2026 07:45 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 07:45 PM IST
सार

 भाजपा ने प्रदेश कार्यालय को शुभ मानते हुए हवन कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सभी गतिविधियां पूर्व की भांति प्रदेश कार्यालय से ही होंगी।

विज्ञापन
BJP considers state office auspicious performs havan to expand it Uttarakhand News in hindi
हवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यालय को आगामी चुनाव के मद्देनजर शुभ मानते हुए इसके विस्तार को लेकर हवन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी चुनाव की सभी गतिविधियां पार्टी कार्यालय से ही संचालित होंगी। 2027 में धामी के नेतृत्व में हैटि्रक लगाएंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने कार्यालय विस्तार की दृष्टि से आज नए परिसर में हवन पूजन कार्य प्रारंभ किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी की सभी गतिविधियां प्रदेश कार्यालय से संचालित होती हैं। कहा, 2027 के चुनाव प्रबंधन के लिए वर्तमान परिसर बहुत शुभ और व्यवस्थित है। विश्वास जताया कि यहां से पार्टी की जीत का क्रम जारी रहेगा। 2027 में धामी के नेतृत्व में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। कहा, भाजपा संगठन में कार्यालय का विशेष महत्व रहता है। पार्टी के निरंतर जारी कार्यक्रमों और सामान्य गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए कार्यालय हमारे लिए मंदिर की भांति है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun:  गैस संकट की मार झेल रही जरूरतमंद बुजुर्गों की रसोई, संचालक रमनप्रीत कौर के सामने बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए पार्टी की बहुत सी तात्कालिक गतिविधियों जैसे बूथ प्रबंधन, विधि कार्यों, प्रवास, चुनाव साहित्य, घोषणा पत्र, प्रचार सामग्री, वाहन, दैनिक मुद्दों के निर्धारण आदि अनेकों प्रकल्पों के लिए विस्तृत परिसर की जरूरत महसूस होती रही है। चुनाव की दृष्टि से पार्टी के लिए शुभ वर्तमान परिसर और उससे जुड़े नए परिसर को फिलहाल व्यवस्थित किया गया है। इसी क्रम में सनातन परंपरा के अनुरूप हवन पूजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed