फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP city Executive member.

BJP की नई कार्यकारिणी में कई बार हटाए, जोडे़ गए लोग

Fri, 05 Feb 2016 11:27 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP city Executive member.

बड़े नेताओं के हस्तक्षेप पर कई बार शार्ट लिस्ट हुई भाजपा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा आखिरकार हो गई।

विज्ञापन


कार्यकारिणी गठन में जहां अनुभव को तरजीह मिली, वहीं क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश भी नजर आ रही है। फिर भी कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम सूची से गायब होने पर अंदरखाने नाराजगी भी है।

पार्टी हाईकमान ने नवंबर अंतिम हफ्ते में महानगर अध्यक्ष के लिए उमेश अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई। पहली चुनौती अध्यक्ष पद की दावेदारी में प्रतिद्वंद्वी रहे नाराज नेताओं को शांत करने की थी। दावेदार रहे ये नेता अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन


खुलकर बगावती तेवर दिखाने वाले सुनील उनियाल गामा के अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल और विनय गोयल को प्रदेश में जगह देकर हाईकमान ने उमेश की राह आसान कर दी। इसके बावजूद महानगर कार्यकारिणी की अंतिम सूची बनाने में लंबी कसरत की गई। पिछले दो महीने में बड़े नेताओं के कहने पर इस सूची में कई नाम जोड़े घटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर के नेताओं की पसंद दरकिनार कर उमेश उन्हें भी नाराज नहीं करना चाहते थे। सबसे ज्यादा दिक्कत महामंत्री के पद पर थी। महामंत्री के दो पदों पर अंतिम मुकाबले में राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान और मानिक निधि शर्मा बचे थे।
 
इसमें पंजाबी समुदाय से राजेंद्र सिंह ढिल्लो को नगर निगम का पूर्व पार्षद, महानगर में कई पदों पर रहने और सक्रिय युवा चेहरा होने का फायदा मिला। नीलम सहगल की टीम में महामंत्री रहे आदित्य चौहान को फिर से इसी पद पर रिपीट किया गया।


जबकि मानिक निधि को उपाध्यक्ष पर एडजस्ट किया गया है। इसी तरह टीम में अनुसूचित जाति, वाल्मीकि समुदाय, पर्वतीय समाज, वैश्य, पंजाबी समाज और महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed