फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp candidate baaghi 2 poster viral on social media tharali by election

थराली उपचुनाव में BJP कार्यकर्ता के 'बागी-2' पोस्टर से मच गई हलचल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sun, 06 May 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bjp candidate baaghi 2 poster viral on social media tharali by election

थराली उपचुनाव की तैयारी के बीच भाजपा में हलचल मची है। चंद रोज पहले भाजपा का दामन थामने वाले गुडूडू ‘लाल’ हैं। टिकट के लिए दबाव बनाने को उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया में मुहिम छेड़ दी है।

विज्ञापन


टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान करने वाले गुड्डू लाल के समर्थक पोस्टरों को हथियार बनाकर सामने हैं। पोस्टरों में गुड्डू लाल का बागी रूप दिखाया जा रहा है। रविवार को गुड्डू लाल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से फोन पर बात करके अपने मामले में स्थिति साफ करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने उन्हें बातचीत के लिए दून बुला लिया है।
विज्ञापन


थराली उपचुनाव में हर हाल में जीत के इरादे पाले भाजपा परेशानी में फंस रही है। गुड्डू लाल की कुछ दिन पहले घर वापसी हुई थी, तो भाजपा का मनोबल बढ़ा था, लेकिन अब एक बार फिर उनका छिटकना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्गीय विधायक मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी के तयशुदा माने जा रहे टिकट को देखते हुए गुड्डू लाल और उनके समर्थकों का धैर्य जवाब देने लगा है। गुड्डू लाल ने ‘अमर उजाला’ से रविवार को भी कहा कि टिकट न मिला, तो निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उधर, भाजपा गुड्डू लाल के तेवरों से उपजी स्थिति को संभालने के लिए माथापच्ची कर रही है, उन्हें रविवार को ही दून बुलवा लिया गया।

दिलचस्प पोस्टर से दबाव पूरा

Bjp candidate baaghi 2 poster viral on social media tharali by election

गुड्डू लाल के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्टर से पूरा दबाव बनाने की कोशिश की है। एक पोस्टर में बागी-2 थराली लिखा गया है। बागी-2 फिल्म के इस पोस्टर में थराली और जोड़ दिया गया है। इसमें टाइगर श्राफ की जगह गुड्डू लाल नजर आ रहे हैं। पोस्टर दिलचस्प होने के अलावा गंभीर इशारे भी कर रहा है। गुड्डू लाल शाह 2017 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट न मिलने पर भाजपा से बगावत कर गए थे। उन्होंने आठ हजार वोट हासिल किए थे। एक दूसरे पोस्टर में गुड्डू लाल घोडे़ पर एक योद्घा की तरह बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मैने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जी से अनुरोध किया है कि वह मेरे टिकट के संबंध में स्थिति साफ करें। मुझे टिकट नहीं दिया जाता है, तो मेरा निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है। ये अलग बात है कि जीतकर मैं फिर भाजपा में ही शामिल हो जाऊंगा। मैं और कहीं नहीं जा सकता। मेरे समर्थक ये ही चाहते कि मैं हर हाल में चुनाव लडूं।
- गुड्डू लाल, भाजपा नेता

गुड्डू लाल का निर्दलीय चुनाव लड़ने से संबंधित बयान मेरी जानकारी में नहीं है। आज सुबह ही मेरी उनसे सामान्य बातचीत हुई है। हम थराली उपचुनाव भारी मतों से जीतेंगे।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed