फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp can't show cm rawat sting cd.

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा को झटका, CM की स्टिंग CD दिखाने पर रोक

Sat, 28 Jan 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jan 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
bjp can't show cm rawat sting cd.
सीएम का स्टिंग आने के अगले दिन ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया था। - फोटो : AmarUjala

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन को चुनाव प्रचार का ब्रहमास्त्र मानकर चल रही भाजपा को झटका लगा है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से स्टिंग के कुछ हिस्सों को प्रचार के दौरान पब्लिक को दिखाने की अनुमति मांगी थी। आयोग ने यह कहकर इनकार कर दिया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


भाजपा ने स्टिंग के जरिये प्रचार अभियान को गरमाने की योजना बनाई थी। उसने संकेत दिए थे कि वह सीएम के स्टिंग को जन-जन तक ले जाएगी। इसके लिए पार्टी ने करीब छह मिनट की एक सीडी तैयार की है, जिसे पार्टी के प्रचार रथों में इस्तेमाल किया जाना है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने इस सीडी को परीक्षण के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) को भेजा था।

कमेटी ने बताई ये वजह

bjp can't show cm rawat sting cd.
स्टिंग मामले की सीबीआई जांच चल रही है। - फोटो : file photo

कमेटी ने स्टिंग की सीडी को आचार संहिता के मानकों पर परखा और पाया कि प्रकरण चूंकि न्यायालय में विचाराधीन है, लिहाजा इसका प्रसारण उचित नहीं होगा। आयोग के फैसले के हिसाब से चुनाव प्रचार में स्टिंग दिखाने के भाजपा के अरमानों पर पानी फिर गया है।

भाजपा ने चुनाव में विज्ञापन फिल्म दिखाने की अनुमति मांगी है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर एमसीएमसी को परीक्षण के लिए कहा गया था। कमेटी ने स्टिंग के दृश्यों को न्यायालय में विचाराधीन मानते हुए हटाने की सलाह दी है।
-राधा रतूड़ी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी।  

कांग्रेस को भी झटका, बेरोजगारी भत्ता कार्ड को इजाजत नहीं

bjp can't show cm rawat sting cd.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से बेरोजगारी भत्ता कार्ड जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। आयोग के इस फैसले से कांग्रेस के प्रचार को झटका लगा है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में चुनावी हवा बनाने के लिए पीके की टीम ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड जारी करने की अनुमति मांगी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने प्रस्ताव को आचार संहिता की कसौटी पर परखने के निर्देश दिए थे।

प्रस्ताव को समीक्षा के लिए एमसीएमसी भेजा गया था। समिति ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड को प्रलोभन की श्रेणी में मानते हुए अनुमति देने इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed