फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp CAA support rally in dehradun on 29th December huge crowd expected

देहरादून: सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतरे भाजपाई, ड्रोन कैमरों से हुई रैली की निगरानी

Mon, 30 Dec 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Dec 2019 08:47 AM IST
सार

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बरता पूरा संयम, शांतिपूर्ण तरीके से जताया विरोध
  • पुलिस के सामने अब रविवार को समर्थन रैली की चुनौती 

विज्ञापन
bjp CAA support rally in dehradun on 29th December huge crowd expected
देहरादून में सीएए के समर्थन में रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में लोक अधिकार मंच के बैनर तले विभिन्न समुदाय, संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में रविवार को विशाल रैली निकाली। रैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), भाजपा के वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सीएए के समर्थन में आज रैली में पूरा दून उमड़ पड़ा है। हर वर्ग और समुदाय के लोगों में इस कानून को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता का अधिकार नहीं छीनता। कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजे से लोग परेड ग्राउंड में जुटना शुरू हो गए थे। ज्यों-ज्यों समय बढ़ता गया परेड ग्राउंड और इसके बाहर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। लोग हाथों में तिरंगा और सीएए के समर्थन में लिखी तख्तियां लेकर परेड ग्राउंड की तरफ पहुंचने लगे। दोपहर करीब 12 बजे दून क्लब की ओर रैली रवाना हुई। रैली कनक चौक, एस्लेहॉल चौक, गांधी पार्क, राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने सीएए के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीएए का विरोध करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। रैली के संयोजक अनिल नंदा ने कहा कि सीएए के समर्थन में लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोक अधिकार मंच समाज व राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है।

‘यह आम लोगों की रैली थी’ 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह शहर के आम लोगों की रैली थी न कि भाजपा की। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के समर्थन में आयोजित रैली होने के कारण वे भी लोक अधिकार मंच को समर्थन देने पहुंचे थे।

रैली में प्रमुख रूप से ये रहे शामिल
रैली में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, मुन्ना चौहान, खजानदास, विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, अनिल नंदा, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी, कुंवर जपिंदर सिंह, श्याम पंत, राजेश रावत, आचार्य विपिन जोशी, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

भाजयुमो ने 100 फीट तिरंगे के साथ निकाली रैली 
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने 100 फीट तिरंगे के साथ रैली निकाली। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। लोगों को इन अफवाहों से बचने की जरूरत है। इस दौरान महामंत्री राजेश रावत, भावना, रोहित चौहान, दीपक सकलानी, कृष्णा राठौर, आशीष गुसांई, रिंकू शंकर, सौरभ कपूर, वरुण वालिया, सूरज रावत, दीपक अग्रवाल, चेतन जग्गी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed