{"_id":"69b259336c2fa2ae9b0a21e4","slug":"bjp-big-plan-regarding-sir-all-mla-and-officials-will-gather-in-doon-on-march-15-uttarakhand-news-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: एसआईआर को लेकर बीजेपी ने बनाई बड़ी योजना, 15 मार्च को दून में जुटेंगे सभी विधायक व पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: एसआईआर को लेकर बीजेपी ने बनाई बड़ी योजना, 15 मार्च को दून में जुटेंगे सभी विधायक व पदाधिकारी
Thu, 12 Mar 2026 11:45 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:45 AM IST
सार
एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 मार्च को दून में बैठक बुलाई है। एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी, इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चुनाव आयोग की ओर से अप्रैल में होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी योजना बनाई है। इसे धरातल पर मजबूती से उतारने के लिए 15 मार्च को सभी विधायक व पदाधिकारी दून में जुटेंगे।
विज्ञापन
एसआईआर के तहत उधर चुनाव आयोग ने बीएलओ मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है तो अब एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 को दून में बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से कोई नेता, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के अन्य पदाधिकारी और सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...LPG Gas Crisis: रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच, देहरादून में नहीं हो रही बुकिंग, सिलिंडर के लिए गोदामों पर लाइन
विज्ञापन
मकसद ये है कि एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी। एसआईआर के बहाने मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और पकड़ को और मजबूत बनाएगी। संगठन की ओर से बूथ लेवल एजेंट(बीएलए-1 व बीएलए-2) बनाए जा चुके हैं। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की निगरानी में एसआईआर में बूथ स्तर तक काम किया जाएगा। बीएलए के अलावा अन्य सहायक भी इसमें काम करेंगे।