फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp and ukd leader Attack on gupta brothers son 200 crore rupees marriage in auli

औली में 200 करोड़ की शादी पर उठने लगे सवाल, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने पर्यावरण को बताया खतरा 

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bjp and ukd leader Attack on gupta brothers son 200 crore rupees marriage in auli
गुप्ता बंधु - फोटो : फाइल फोटो

औली में कारोबारी गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल गुप्ता के बेटों की शादी के विरोध में सुर उठ रहे हैं। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने शादी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की बात कह इसके विरोध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


जुगरान का कहना है कि दो सौ करोड़ से होने वाली यह शादी प्रदेश के हित में नहीं है। समारोह के लिए वहां 50 से अधिक हेलीकॉप्टर वन्य जंतुओं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट के उच्च हिमालय और बुग्यालों में कैंपिंग और ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के आदेश के बावजूद शादी की अनुमति न्यायालय की अवमानना है। उनका कहना है कि औली को केवल हिम क्रीड़ा स्थल के लिए ही विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पहले ऐसे स्थलों पर शादी समारोह के लिए नीति बनाए फिर कोई आयोजन हो। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पुष्पेश त्रिपाठी ने भी शादी समारोह पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से संवेदनशील औली में इस तरह के समारोह करवाना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। उन्होंने एनजीटी से मामले का संज्ञान लेने की गुहार भी लगाई है।

100 पंडितों का दल कराएगा खास विवाह

दोनों बच्चों की शादियां 100 पंडितों का दल कराएगा। इसमें अवधेशानंद महाराज मुख्य पुजारी होंगे। इसके अलावा कथा वाचक रमेश भाई ओझा भी शामिल रहेंगे। दोनों बेटों की शादी दिन में होगी। 22 को शशांक की शादी के बाद पूरा दल बल त्रिजुगीनारायण जाएगा और शिव पार्वती का आशीर्वाद लेगा।

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात दिल्ली की कंपनी ली चाट को जिम्मा दिया गया है। लगभग 400 अलग-अलग पकवानों की व्यवस्था होगी। देश और दुनिया के लगभग सभी अहम व्यंजन शादी समारोह में परोस जाएंगे। उत्तराखंड के पकवानों को भी इसमें जगह मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed