फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp and congress worker fight in dehradun police station

देहरादून: थाने में भिड़ गए भाजपाई और कांग्रेसी, पुलिस ने संभाला मोर्चा, ये है पूरा मामला

Wed, 28 Nov 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress worker fight in dehradun police station
कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

आज दोपहर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ देहरादून के रायपुर थाने में जुट गई। कुछ देर बाद भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों पार्टियों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ नारे लगने लगे। देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जहां थाने के भीतर धरने पर बैठ गए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिये विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए।

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान हुए पथराव से कई भाजपाई घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश भी की। सीओ डालनवाला जया बलूनी भी मौके पर मौजूद रहीं। बावजूद इसके टकराव जारी रहा।

विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के चुनाव में रायपुर क्षेत्र के एक वार्ड से कांग्रेस के प्रवेश त्यागी चुनाव जीते थे। 21 नवंबर को विजय जुलूस के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मामला अब बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब कांग्रेसी भी विधायक काऊ के खिलाफ उतरे

वहीं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ भाजपाइयों के बाद अब कांग्रेसियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों ने काऊ पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की चेतावनी दी है। 

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, वार्ड 57 प्रत्याशी मुकेश रेगमी और वार्ड 56 प्रत्याशी अमित भंडारी ने काऊ पर अधिकारियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान काऊ अपने पुत्र के साथ अनाधिकृत रूप से मतगणना स्थल के अंदर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत संबंधित आरओ से की गई तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 

उन्होंने कहा कि अधिकृत अभिकर्ताओं को आधी मतगणना के बाद अंदर जाने दिया गया। तब तक काऊ मतगणना में गड़बड़ियां कर अपने प्रत्याशियों को जितवा चुके थे। उन्होंने इस मामले में काऊ के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित वार्डों में दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। इस अवसर पर अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, विकास डंडरियाल, राकेश भट्ट, मनोज चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

मैं और मेरा बेटा वार्ड 46 से 60 और 62 से 68 तक के लिए अधिकृत पास लेकर आरओ के टेबल के पास गए। तब दिनेश अग्रवाल ने भी आपत्ति जताई थी। मैंने उन्हें पास दिखाया तो वह चुपचाप वहां से चले गए। अब हार से बौखलाए कांग्रेसियों की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है। मुझे कानून की जानकारी है, मैं कानून कभी हाथ में नहीं लेता।
- उमेश शर्मा काऊ, विधायक रायपुर

 

यहां नगर निगम के पांच वार्डों में भाजपा की हार को लेकर उठा था विवाद

देहरादून जिले में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के पांच वार्डों में भाजपा की हार को लेकर उठा विवाद और अधिक तूल पकड़ने लगा था।

दरअसल चर्चा फैलती जा रही है कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने लोगों के बीच यह कहते सुने गए कि हारने वाले भाजपा प्रत्याशियों में से कोई भी उनके क्षेत्र का नहीं है, विधायक गणेश जोशी अपना ठीकरा यहां फुड़वाने यहां आ गए थे।

इन बातों के बाहर आने के बाद से कार्यकर्ताओं का गुस्सा पूरे उफान पर है और वे विधायक काऊ को पार्टी से हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के पांच वार्डों में भाजपा की हार को लेकर कार्यकर्ताओं के निशाने पर आए विधायक उमेश शर्मा काऊ ने यह कहकर पलटवार किया कि प्रत्याशी कमजोर थे, इसलिए हारे। भितरघात में उनकी भूमिका पर गलत सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बयान के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता हार का ठीकरा सीधे-सीधे काऊ के सिर फोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed