फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP and Congress are unable to declare candidates on the remaining seats due to clan discord in Uttarakhand for assembly elections

Uttarakhand Elections : कुनबे की कलह के चलते बची सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहीं भाजपा और कांग्रेस 

Mon, 24 Jan 2022 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:02 AM IST
सार

भाजपा के 11 और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के नामों का एलान बाकी, कांग्रेस की दिल्ली में बैठक।
 

विज्ञापन
BJP and Congress are unable to declare candidates on the remaining seats due to clan discord in Uttarakhand for assembly elections
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस में कुनबे की कलह से कई सीटों पर पेच फंसा हुआ है। दोनों दलों ने पहली सूची में कद्दावर नेताओं का टिकट तय कर चुनाव मैदान में उतार दिया है। लेकिन टिकट को लेकर कुनबे की कलह से दोनों ही प्रमुख दल उलझे हुए हैं। वहीं, कई सीटों पर टिकट को लेकर दोनों दलों में असंतुष्टों की नाराजगी भी खुल कर सामने आ रही है। इसके अलावा कांग्रेस भी अभी अपने सबसे अनुभवी और दिग्गज नेता हरीश रावत को चुनावी रण में उतारने पर अभी कोई फैसला नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए 28 जनवरी अंतिम तिथि तय की है। इससे पहले प्रत्याशियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है। भाजपा ने जहां पहली ही सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कैबिनेट मंत्रियों को टिकट तय किया है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह समेत सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन कुनबे की कलह से दोनों दलों में अभी तक कई सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। 
विज्ञापन


भाजपा डोईवाला सीट पर उलझी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से इनकार किया है। अब इस सीट पर सीडीएस स्व. बिपिन रावत के भाई विजय सिंह रावत को टिकट दिए जाने की चर्चा है। हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने से कोटद्वार सीट पर पेच फंसा हुआ है। यहां पर ऋतु खंडूड़ी को टिकट देने की चर्चाएं है। पार्टी ने यमकेश्वर से वर्तमान विधायक होने के बाद भी उनका टिकट काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार सीट से 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वे चुनाव हार गए थे। भाजपा 11 सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस पार्टी में दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरक सिंह रावत, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय समेत कई नेताओं को लेकर 17 सीटों पर टिकट तय नहीं हो पाए हैं। 

कांग्रेस में इन सीटों पर पेच
नरेंद्रनगर, टिहरी, कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, रामनगर,  ज्वालापुर, झबरेड़ा,  रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट,  लालकुआं, कालाढूंगी।

भाजपा में इन सीटों पर पेच
डोईवाला, कोटद्वार, झबरेड़ा, रुद्रपुर, लालकुआं, केदारनाथ, रानीखेत, जागेश्वर, पिरान कलियर, हल्द्वानी, टिहरी

रणनीतिक तौर पर आप ने भी 19 सीटों पर घोषित नहीं किए उम्मीदवार
कांग्रेस और भाजपा के असंतुष्टों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। टिकट न मिलने से जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा में असंतुष्ट दावेदार जिस तरह से तेवर दिखा रहे हैं। उसे देखते हुए आप ने अभी तक 19 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है।


त्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही आप में टिकट को लेकर फिलहाल कोई असंतोष नजर नहीं आ रहा है। पार्टी ने सबसे पहले कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के साथ ही प्रत्याशियों की सूची जारी है। इसमें अब तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि 19 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि रणनीतिक तौर पर आप ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं। आप की नजर भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्टों पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed