{"_id":"587bccc34f1c1b700defe488","slug":"bjp-allegation-on-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की शह पर उतारे जा रहे होर्डिंग : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की शह पर उतारे जा रहे होर्डिंग : भाजपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी ने लगाया होर्डिंग हटाये जाने का आरोप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार की शह पर प्रशासन शहर में लगे उनके होर्डिंग उतार रहा है। जबकि होर्डिंग लगाने के लिए पार्टी ने निर्वाचन कार्यालय से अनुमति भी ली हुई है। रविवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन और नोडल अधिकारी (कार्मिक) बंशीधर तिवारी से मामले की शिकायत भी की। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप ही होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन के जिला नोडल अधिकारी (कार्मिक) से शिकायत करने पहुंचा। जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई। प्रतिनिधिमंडल ने उनके कैंप आफिस में शिकायत के साथ निर्वाचन कार्यालय से लिया गया अनुमति पत्र भी सौंपा और दूरभाष पर वार्ता की।
विज्ञापन
साथ ही, नोडल अधिकारी के समक्ष भी होर्डिंग उतारने पर अपनी आपत्ति रखी। देर शाम भाजपा नेताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जानकारी दी गई कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और शर्तों के साथ ही शहर में अपने होर्डिंग लगा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा लीगल विंग के पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, बृजपाल, आरएस राघव, राजीव गुप्ता, अरविंद जैन आदि शामिल रहे।