फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp ajay bhatt statement on saharanpur include in uttarakhand

सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने को लेकर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या बोले

Wed, 21 Feb 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bjp ajay bhatt statement on saharanpur include in uttarakhand
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान दिया है। जानिए क्या कहा...

विज्ञापन


जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाया जा सकता है। बीजेपी में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने साफ कर दिया है कि इसका कोई सवाल ही नहीं उठाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।

 बुधवार को यहां जारी एक बयान में भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को सहारनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान धार्मिक विषयों के साथ उन्होंने अविभाजित उत्तरप्रदेश के समय सहारनपुर के साथ संबंधों का सामान्य रूप से उल्लेख किया था।
विज्ञापन


लेकिन उनके कथन को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम ने अपने भाषण में कहीं भी इस बात का संकेत नहीं दिया कि सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाया जा सकता है। इस बारे में न तो सरकार के स्तर पर न ही संगठन के स्तर पर कोई विचार है। इस मामले पर किसी प्रकार का कोई भ्रम भी नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bjp ajay bhatt statement on saharanpur include in uttarakhand
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण की प्रक्रिया के दिनो में उत्तरप्रदेश विधानसभा में कई नेताओं ने सहारनपुर मुज़फ़्फ़ रनगर व उत्तराखंड से जुड़े हुए कुछ भाग को उत्तराखंड में जोड़ने व सशक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाने की बात कही थी।

इन नेताओं में से कई ने उनसे भी इस बारे में बातचीत की थी। लेकिन  उस समय भी हमने इस बारे में मना कर दिया था। यहां तक कि उत्तराखंड बनने के बाद भी कुछ नेता व संगठन भी इस बारे में प्रयासरत रहे।

किंतु हम इससे सहमत नहीं हुए। अब यही सत्य है कि सहारनपुर और  अन्य क्षेत्र उत्तराखंड में नहीं है और उत्तरप्रदेश का भाग हैं। इस स्थिति में कोई परिवर्तन होने वाला नहीं है। इसलिए इस मामले को हमेशा के समाप्त मान लेना चाहिए। 

भट्ट ने कहा कि सहारनपुर व अन्य स्थानों के लोग उत्तराखंड के प्रति जो प्रेम प्रदर्शित करते हैं हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। उत्तरप्रदेश व उत्तरखंड का रिश्ता बड़े भाई व छोटे भाई का है और यह संबंध हमेशा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed