फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bissu festival celebrated in Chabariya That of Vikasnagar, people danced in traditional clothes

Dehradun News: विकासनगर के चबरियाया थात में मनाया बिस्सू पर्व, पारंपरिक परिधानों में लोगों ने किया नृत्य

Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Bissu festival celebrated in Chabariya That of Vikasnagar, people danced in traditional clothes

विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र में इन दिनों बिस्सू पर्व का उल्लास जारी है। सोमवार को उद्पाल्टा खत के सैकड़ों लोग बिस्सू मनाने चबरियाया थात नामक स्थान पर एकत्र हुए। उन्होंने पारंपरिक परिधानों में सामूहिक नृत्य कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

खत के उद्पाल्टा, उपरोली, विनोऊ, बन्तोऊ, राणी गांव, कुरोली, नेवी, खतासा समेत नौ गांव के लोग सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अलग-अलग टोलियों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। दोपहर बाद तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने सामूहिक रूप से हारूल, जैंता और जुड्डो नृत्य किया। ढोल-दमाऊ की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजीं महिलाओं ने जैंता रासो नृत्य किया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




खत के स्याणा राजेंद्र सिंह राय, अमर सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा ने बताया कि जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र अपनी अनूठी संस्कृति के लिए विख्यात है। उन्होंने बताया कि किसी कारण से 35 साल पूर्व बिस्सू मनाना बंद कर दिया गया था, लेकिन लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए बीते साल से फिर से इस त्योहार को चबरियाया थात में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सतपाल राय, तिलक राम शर्मा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख खजान सिंह नेगी, सूरत सिंह तोमर, टीकम सिंह, जयपाल सिंह, मोहर सिंह, बारूदत्त शर्मा, राजेंद्र दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed