फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Biometric attendance will be mandatory in the health department from January 1st

Dehradun: स्वास्थ्य विभाग में एक जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 07:35 PM IST
सार

मंत्री ने प्रदेशभर के सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल, तकनीकी व अन्य समस्त स्टॉफ की बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
Dehradun: Biometric attendance will be mandatory in the health department from January 1st
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के अधीन प्रदेश में संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में आगामी एक जनवरी से बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक को बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व सुगम बनाने लिए उच्च अधिकारी जिलों में जाकर चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय आवास पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेशभर के सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल, तकनीकी व अन्य समस्त स्टॉफ की बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिलों से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की अनुपस्थिति को लेकर शिकायतें मिल रही है। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों में एक जनवरी 2026 से बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों व कार्मिकों का वेतन अहरण किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने अस्पतालों का स्थलीय निरीक्षण के लिए पूर्व में नामित नोडल अधिकारियों को संबंधित जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: इलाज के दौरान मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शव रखकर किया हंगामा

बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाने, केंद्रीयकृत क्रय कार्पोरेशन का गठन करने, स्वास्थ्य इकाइयों वार्ड वॉय, तकनीकी संवर्ग के पदों को भरने, स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने, मेडिकल कॉलेजों व जिला चिकित्सालयों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा इकाइयों में प्रत्येक दिवस के अनुसार चादर बदलने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को पांच साल की सेवा के बाद एक बार जिला परिवर्तन करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए निर्देश दिए। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार करने व एनएचएम के तहत आउटसोर्स कार्मिकों को नियत समय पर वेतन भुगतान करने के निर्देश भी बैठक में दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed