{"_id":"6828e622ea323171330fa321","slug":"billing-could-not-be-done-for-two-hours-after-the-server-crashed-dehradun-news-c-5-1-drn1031-693121-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सर्वर ठप होने के बाद दो घंटे नहीं हो पाई बिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सर्वर ठप होने के बाद दो घंटे नहीं हो पाई बिलिंग
विज्ञापन
I
IIपिछले 10 दिनों में तीसरी बार ठप हुआ सर्वर, मरीजों की परेशानी बढ़ी
I
Iदून अस्पताल के नेक्स्टजेन पोर्टल का सर्वर ठप होने से दो घंटे तक मरीज के जांच की बिलिंग नहीं हो पाई। इससे 20 से भी अधिक मरीज नाराज होकर लौट गए। पिछले 10 दिनों में अस्पताल में तीसरी बार सर्वर ठप हुआ है। अस्पताल में पिछले कई दिनों से सर्वर ठप होने की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल प्रबंधन अभी तक इसका स्थाई हल नहीं निकाल पाया है। इसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व में पांच और 14 मई को अस्पताल के नेक्स्टजेन पोर्टल का सर्वर ठप हो गया था। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि सर्वर को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी वजह से बार-बार सर्वर ठप हो रहा है। मरीजों को कोई भी परेशानी न हो इस दिशा में काम किया जा रहा है। I