{"_id":"5ddf8c2712aa7819240a6781dd941124","slug":"biker-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ाबग्गी से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ाबग्गी से टकराकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेल के फाउंड्री गेट से धीरवाली बैरियर मार्ग पर घोड़ा बग्गी से टकराकर एक बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगल उर्फ योगेंद्र पुत्र राजपाल निवासी गांव देवथला नटहौर बिजनौर सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी से वापस लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही घोड़ा बग्गी से टकरा गई। जिसमें युवक के सिर पर गहरी चोट लग गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। घोड़ा बग्गी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
बस स्टैंड पर बेहोश मिला व्यक्ति
हरिद्वार बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जेब से मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान नेत्रपाल (45 वर्ष) पुत्र सुनहरा सिंह निवासी गांव कतौरा सहारनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि व्यक्ति को जहर खुरानी गैंग ने शिकार बनाया है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।