गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर घूमती निराश्रित गाय गंभीर हादसे का सबब बन रही हैं। श्यामपुर बाईपास मार्ग पर अचानक बाइक के सामने आयी एक गाय से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
अचानक सामने आ गई गायमंगलवार दोपहर मनोज पाल (42) पुत्र मोहकम सिंह निवासी बनखंडी बाइक से श्यामपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच दुधूपानी क्षेत्र में शिवमंदिर से आगे बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई।
सिर पर लगी गंभीर चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक बाइक सवार संभलता गाय से टकराकर सड़क पर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। आसपास के लोग उस ओर दौड़े और गंभीर घायल को 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रो पड़े परिजन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक मनोज पाल दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करता था। उसके पांच और छह साल के दो बेटे हैं। मौत से पत्नी फफक पड़ी और चक्कर खाकर गिर पड़ी। रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे संभाला।
भाई से मांगकर ले गया था बाइक
श्यामपुर बाईपास मार्ग स्थित मंसा देवी निवासी संजय पाल ने बताया कि मनोज उसका छोटा भाई है, जो दोपहर में घर पर आया और किसी काम से पहली बार उसकी बाइक मांगकर ले गया था।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
मनोज ने अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उसकी सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। हेलमेट होता तो मनोज की जान बच सकती थी।