फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike Accident In Rudrapur, Two friends Killed on spot

उत्तराखंड: रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
सार

  • रुद्रपुर से गदरपुर जाते प्रेम आश्रम के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन
Bike Accident In Rudrapur, Two friends Killed on spot
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा है। दिनभर लोग मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचते रहे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खेड़ा निवासी वहाब अंसारी (24) पुत्र रफीक अहमद पेंटर का काम करता था। बुधवार देर रात को वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त अनिल कुमार (24) पुत्र खूबलाल के साथ बाइक से अपने बड़े भाई की रिश्तेदारी में गदरपुर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम आश्रम के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहाब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान अनिल ने भी दम तोड़ दिया। क्षेत्रवासियों के अनुसार वहाब और अनिल में गहरी दोस्ती थी। दोनों एकसाथ घूमते देखे जाते थे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed