फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big stone Enter Inside house during All Weather Road construction

बद्रीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान मकान के अंदर घुसा बोल्डर, बड़ा हादसा टला

Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Big stone Enter Inside house during All Weather Road construction
badrinath Highway
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर गांव के समीप ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान एक बोल्डर छिटककर एक आवासीय मकान के अंदर घुस गया। गनीमत यह रही कि भवन स्वामी कनक सिंह रावत और उनकी पत्नी अपने बेटे से मिलने बागेश्वर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे चट्टानी भाग में जेसीबी की मदद से बोल्डरों को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बोल्डर छिटक कर बाजपुर गांव में कनक सिंह रावत के मकान की दीवार को तोड़कर कमरे में जा घुसा।
विज्ञापन


चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण की बात कही है। इन दिनों भवन स्वामी का परिवार घर में नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़िया में बुधवार को ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के चलते चट्टान टूटने से करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। शाम छह बजे हाईवे सुचारु तो हो गया है, लेकिन अभी भी चट्टान पर अटके बोल्डर आवाजाही के लिए खतरा बने हुए हैं। हाईवे अवरुद्ध होने से जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्र को जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

बुधवार को अपराह्न तीन बजे परियोजना कार्य के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। हाईवे अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पैदल आवाजाही के लिए भी रास्ता नहीं होने से कम दूरी के लोगों को भी हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।

शाम करीब छह बजे तक ही हाईवे को सुचारु किया जा सका। वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से इन दिनों कर्णप्रयाग से हेलंग तक बदरीनाथ हाईवे की हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई जगहों पर हाईवे खतरनाक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed