फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big Road Accident In Uttarakhand Uncontrollable vehicle fell into a ditch In Pauri

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: होल्यारों से भरी मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

Fri, 18 Mar 2022 02:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पौड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, पौड़ी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 02:37 AM IST
सार

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार युवा होल्यारों की मौत हो गई, जबकि 10 होल्यार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Big Road Accident In Uttarakhand Uncontrollable vehicle fell into a ditch In Pauri
पौड़ी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। 
विज्ञापन


यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के
दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। 

सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का
सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed