फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Road Accident in Pithoragarh Two Injured Eight Dead Know Latest Updates in Hindi

Road Accident: पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोगों की मौत

Fri, 23 Jun 2023 02:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Jun 2023 02:07 AM IST
सार

Pithoragarh Road Accident News: हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 अप्रैल को शादी हुई थी।

विज्ञापन
Dehradun News Road Accident in Pithoragarh Two Injured Eight Dead Know Latest Updates in Hindi
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर के शामा गांव से पिथौरागढ़ के होकरा जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 अप्रैल को शादी हुई थी। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा और भनार के रहने वाले थे और पूजा के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे। डीएम ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह शामा (बागेश्वर) से 10 लोगों को लेकर होकरा की ओर जा रही बोलेरो (यूके 02 टीए 10845) खाद्यान्न गोदाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाचनी थाना पुलिस और तेजम अस्पताल को फोन पर सूचित करने के बाद स्थानीय युवकों ने किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद में खाई में उतरकर खोजबीन की लेकिन कोई जीवित नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के शव खाई में इधर-उधर बिखरे हुए थे। नाचनी थाना पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी मिर्थी के जवान मौके पर पहुंचे। बागेश्वर के शामा से भी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने खाई में उतरकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है।


बताया जा रहा है कि जिस स्थान से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है वहां पर सड़क बेहद खस्ताहाल और संकरी है। सड़क की बदहाली को लेकर शासन-प्रशासन और विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। डीएम रीना जोशी ने मुनस्यारी के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

हादसे में इनकी गई जान
शामा कपकोट निवासी किशन सिंह (64) पुत्र खुशाल सिंह, धर्म सिंह (69) पुत्र पदम सिंह, कुंदन सिंह (58) पुत्र खीम सिंह, निशा (24) पत्नी उमेश सिंह, उमेश सिंह (28) पुत्र कुंदन सिंह, शंकर सिंह (42) पुत्र प्रताप सिंह, सुंदर सिंह (37) पुत्र खुशाल सिंह, भनार निवासी चालक महेश सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह, खुशाल सिंह (64) पुत्र उच्छप सिंह और दान सिंह (52) पुत्र मंगल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed