फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big news about seventh pay commision Arrears allowance

खत्म हुआ इंतजार, सातवें वेतन मान के एरियर-भत्ते को लेकर आई बड़ी खबर

Mon, 17 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Jul 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
big news about seventh pay commision Arrears allowance
Earn Money

करीब डेढ़ लाख राजकीय कर्मियों को सातवें वेतन मान के संशोधित भत्तों के लिए अब और अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


भत्तों का निर्धारण कर रही राज्य वेतन समिति जुलाई आखिर तक उत्तराखंड सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार भत्तों के आवंटन का निर्णय लेगी।

सिर्फ भत्ते ही नहीं सरकार ने एरियर का बकाया भुगतान करने का भी मन बना लिया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, एरियर और संशोधित भत्तों से इस मद पर होने वाले खर्च के करीब 1300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन

400 करोड़ रुपये के व्यय भार का अनुमान

big news about seventh pay commision Arrears allowance
trivendra singh rawat

सरकार रिपोर्ट आने के बाद समिति की संस्तुतियों को लागू करने में देर नहीं करेगी। एरियर पर ही सरकार ने 400 करोड़ रुपये के व्यय भार का अनुमान लगाया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वेतन समिति को भत्तों के निर्धारण का जिम्मा सौंपा है। समिति को केंद्र सरकार की अधिसूचना का इंतजार था।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। अब केंद्रीय अधिसूचना के आधार पर वेतन समिति भत्तों को फाइनल करने में जुट गई है। जुलाई आखिर तक समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।

जरूरी नहीं यहां भत्ते बंद हों

big news about seventh pay commision Arrears allowance
Demo pic

केंद्र सरकार ने परिवार नियोजन भत्ते और स्पेशल कंपेनसेट्री (हिल एरिया) भत्ते बंद कर दिए हैं। इससे राज्य कर्मियों में भी इन भत्तों को लेकर संशय है। मगर वेतन समिति के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडेय का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि समिति केंद्र के हिसाब से निर्णय ले। भत्तों की राज्य में प्रासंगिकता के आधार पर समिति निर्णय लेगी। 

रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई: पंत
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार को वेतन समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार इसकी संस्तुतियों पर प्रदेश की माली हालत के आधार पर समीक्षा करके इन्हें लागू कर देगी। 

जुलाई आखिर तक देंगे रिपोर्ट: पांडेय
वेतन समिति के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडेय के मुताबिक केंद्रीय अधिसूचना जारी हो जाने के बाद अब समिति भत्तों के निर्धारण में जुट गई है। जुलाई महीने के आखिर तक प्रदेश सरकार को संस्तुतियां सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed