फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big loss to uttarakhand by noteban.

नोटबंदी से उत्तराखंड बड़े नुकसान की ओर: सीएम रावत

Sun, 27 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
big loss to uttarakhand by noteban.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नोटबंदी के साइट इफेक्ट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड बड़े नुकसान की ओर है। सरकार ने नुकसान का जो आकलन किया था, ये उससे बहुत अधिक होने वाला है। उन्हें पांच-सात दिन में समस्या समाप्त हो जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

विज्ञापन


सीएम ने केंद्र सरकार पर तंज किया कि दो हजार का नोट ऐसा कौन सा विमान है, जो देश को ऊपर ले जाएगा? उन्होंने कहा कि दो हजार के नोट ने उपभोक्ताओं को पंगु बना दिया है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में आ रहे केंद्रीय मंत्रियों पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास नया कुछ नहीं है, वे पुराना माल बेच रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को राज्य अतिथिगृह बीजापुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उपभोक्ता राज्य है। नोटबंदी का नुकसान राज्य को झेलना पड़ रहा है। मार्केट सेल पर इसका असर नजर आ रहा है। टैक्स पर भी असर पड़ेगा। गिरावट मार्केट सेल पर आधारित होगी तो नुकसान बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतिम सीजन में एक-दो लाख श्रद्धालु और आ सकते थे। जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आता। सब्जियों के दाम क्रेश होने से किसानों की आय पर 40 से 42 प्रतिशत फर्क पड़ा है। उनकी इकॉनोमी खराब हो गई है। यदि कोई इस बात पर अपनी चिंता व्यक्त करता है तो कुछ लोग इसे देशद्रोह बता देते हैं।

केंद्रीय मंत्री पुराना माल बेच रहे
सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पुराने माल को बेचने में लगे हैं। गैरसैण में रेल मंत्री द्वारा कोई नई घोषणा नहीं की गई। कम से कम एक गेस्ट हाउस की ही घोषणा कर जाते। उन्होंने जो भी दिया वो सब पहले का था। कहा कि उमा भारती ने अभी तक 700 करोड़ रुपये नहीं दिए। नड्डा साहब की तरफ  से 132 करोड़ रुपये पेंडिंग हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने 50 करोड़ रुपये राज्य का नहीं दिया। थावर चंद गहलोत राज्य को एससीए एसटी ओबीसी की छात्रवृत्ति नहीं दे रहे।

शाह की रैली को बताया फेल

big loss to uttarakhand by noteban.
अल्मोड़ा में अमित शाह की रैली - फोटो : AmarUjala

सीएम ने कहा कि देहरादून के बाद अल्मोड़ा में भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली फेल रही। बीजेपी में सिर्फ  झूठे लोग भरे पड़े हैं। उनकी परिवर्तन यात्रा मात्र गाली गलौच यात्रा बन कर रह गई है।

भाजपा ने गैरसैंण पर निंदा प्रस्ताव लाने का काम किया
सीएम ने कहा कि बीजेपी ने गैरसैण पर निंदा प्रस्ताव लाने का काम किया। इसे सरकार कैसे स्वीकार करती?  गैरसैंण पर हमारा इरादा स्पष्ट है। जैसे ही वहां स्थितियां अनुकूल होंगी, राज्य की जनता के अनुरूप फैसला ले लिया जाएगा।

भाजपा लिखकर दे जांच करा लेंगे
उन्होंने कहा कि मौखिक रूप से काम नहीं चलेगा। भाजपा लिखकर दे दे, सरकार 2007 से अभी तक  जितने भी आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं, उनकी जांच हाईकोर्ट एक कमेटी से करा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed