फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big cracks on badrinath highway

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर पड़ी बड़ी दरारें, आवाजाही में खतरा

Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Updated Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
big cracks on badrinath highway
बदरीनाथ हाईवे पर इस तरह आई हैं दरारें - फोटो : amar ujala

सीवर प्लांट निर्माण दौरान पत्थर तोड़ने के लिए किए विस्फोट से बदरीनाथ हाईवे पर दरारें पड़ गईं। अब यह दरारें धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। ऐसे में बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी पुल के समीप आवाजाही में खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


इन दिनों मारवाड़ी पुल के समीप सीवर प्लांट का काम चल रहा है। प्रभावित क्षेत्र में सीवरेज प्लांट के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोट किया गया, जिससे हाईवे पर दरारें पड़ गईं। हाईवे की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीएम योगेंद्र सिंह ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को हाईवे के समीप कोई भी विस्फोट न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को हाईवे का सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि निर्माण शाखा को हाईवे की भरपाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आठ घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे 

big cracks on badrinath highway
सुबह करीब दस बजे हुई वाहनों की आवाजाही

चमोली जिले में सोमवार रात हुई जोरदार बारिश से बदरीनाथ हाईवे आठ घंटे तक अवरुद्ध रहा। बदरीनाथ धाम जा रहे 1230 तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। हाईवे मंगलवार को सुबह करीब दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।

सोमवार रात को बारिश के दौरान पीपलकोटी के समीप अगथला, लामबगड़ और हनुमान चट्टी के समीप चट्टान से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। जब सुबह पांच बजे यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरु हुई तो हाईवे बंद होते देख यात्रा वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की मशीनों ने सुबह छह बजे से हाईवे को खोलने का काम शुरु किया।

जिसके बाद पीपलकोटी में सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई थी। लेकिन लामबगड़ और हनुमान चट्टी में बारिश होने के कारण सुबह दस बजे तक हाईवे को सुचारु किया जा सका। हाईवे सुचारु होने पर बदरीनाथ से यात्रा कर लौट रहे 820 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने उनके गंतव्य को भेजा। जबकि 1230 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए भेजा गया। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे तक हाईवे को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से चट्टान से मलबा हाईवे पर छिटक रहा है। जिससे यात्रा वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed