{"_id":"6825701b0232fe51790a877d","slug":"big-campaign-against-illegal-liquor-till-25-may-in-uttarakhand-after-amritsar-poisonous-liquor-incident-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अवैध शराब के खिलाफ 25 मई तक बड़ा अभियान, अमृतसर जहरीली शराब कांड के बाद एहतियातन उठाया गया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अवैध शराब के खिलाफ 25 मई तक बड़ा अभियान, अमृतसर जहरीली शराब कांड के बाद एहतियातन उठाया गया कदम
Thu, 15 May 2025 03:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 15 May 2025 03:03 PM IST
सार
आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि अमृतसर में जहरीली शराब कांड को देखते हुए हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में कई संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमृतसर में जहरीली शराब कांड के बाद उत्तराखंड का आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार से प्रमुख जनपदों में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इसके तहत अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, भंडारण, परिवहन और बिक्री की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान 25 मई तक चलेगा। इसके संचालन के लिए अलग-अलग जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में कई संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee: रकीब ने तीन पीढ़ियों की साख पर भी लगाया बट्टा, सेना की वर्दी सिलने के कार्य से जुड़ा है परिवार
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने के ठिकानों का निरीक्षण, कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के साथ अवैध रूप से शराब के भंडारण व मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये अभियान ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के तहत होने वाली कार्रवाई की रोजाना रिपोर्ट आबकारी मुख्यालय को भेजी जाएगी।