फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhojan Matas will demand increase in honorarium from Education Minister

Dehradun News: शिक्षा मंत्री से मानदेय बढ़ाने की मांग करेंगी भोजन माताएं

Mon, 09 Dec 2024 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bhojan Matas will demand increase in honorarium from Education Minister
विकासनगर। भोजन माता संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी मांगो को पूरा कराए जाने की अपील करेंगी। यह जानकारी देते हुए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि प्रदेश की 30 हजार से अधिक भोजन माताएं अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्ष करती चली आ रही हैं। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से लेकर जूनियर हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कहा कि संगठन के माध्यम से भोजन माताओं का मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, भोजन माता कल्याण कोष बनाए जाने व 65 साल की आयु पूरी कर चुकी भोजन माताओं को कल्याण कोष से लाभांवित कर ससम्मान सेवानिवृत्त किए जाने की मांग करेंगे। मंगलवार को संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। उन्हें यह उम्मीद है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed