फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhimawala Inter College celebrated its foundation day.

Dehradun News: भीमावाला इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया

Thu, 25 Dec 2025 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bhimawala Inter College celebrated its foundation day.
विकासनगर। भीमावाला स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के 35 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान राज्य निर्माण आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा विद्यालय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। विद्यालय के विकास के लिए उनके माध्यम से हमेशा प्रयास किए जाते रहे हैं। आने वाले समय में जो भी आवश्यकता होगी उसे तत्काल पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गुजराती, हरियाणवी, पंजाबी, हिमाचली लोक गीत व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रीतम सिंह, कुरडिया सिंह, नितिन पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed