फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bheema rao ambedkar great grand son angry on BJP

भाजपा के खिलाफ फूटा भीमराव अंबेडकर के परपोते का गुस्सा, कह दिया ये

Thu, 27 Apr 2017 02:34 PM IST
राजेश शर्मा / अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 27 Apr 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
bheema rao ambedkar great grand son angry on BJP
rajratna ambedkar - फोटो : amar ujala

संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर का नाम आज राजनीतिक दलों के लिए भीड़ और वोट प्राप्त करने का जिस तरह से माध्यम बनकर रह गया है उससे उनके प्रपौत्र और इंडियन बुद्धिसिस्ट सोसायटी के अध्यक्ष डा. राजरत्न अंबेडकर आहत हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि देश के सामने उपस्थित चुनौतियों का निराकरण डा. भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर ही किया जा सकता है। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटे जाने की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देश को कैशलेस नहीं कास्टलेस बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


भेल में भारतीय अनुसूचित जाति एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव में भाग लेने आए डा. राजरत्न ने अमर उजाला से विशेष वार्ता कर थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक दलों ने सत्ता प्राप्त करने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर के नाम का प्रयोग किया। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हित साधने के लिए नाम का प्रयोग

bheema rao ambedkar great grand son angry on BJP
6ाह

उन्होंने कहा कि यहां देखने में ऐसा लगता है कि राजनीतिक दलों ने डा. अंबेडकर के नाम की फ्रेंचाइजी ले रखी है। हर दल अपना हित साधने के लिए उनके नाम का अपने तरीके से प्रयोग कर रहा है।

समाज को ऐसे लोगों को पहचानना होगा। पहले बसपा और अब भाजपा डा. अंबेडकर के नाम पर की जा रही राजनीति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस तरह से लंदन स्थित डा. अंबेडकर का घर खरीदा, हालात उससे बदलने वाले नहीं है।
       
बेहतर होता कि सरकार महाराष्ट्र में स्थित उस स्कूल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करती जहां से डा. अंबेडकर ने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। इससे सभी को लाभ मिलता। आज समाज को कई आईएएस और पीसीएस अधिकारी मिल जाते। उन्होंने कहा कि यदि समाज नहीं जागा तो आने वाले दिनों में दलित नेतृत्व विहीन हो जाएंगे। यह स्थिति पूरे समाज के लिए बेहद खतरनाक होगी। हमें अपना नेता अपने ही बीच से चुनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed