{"_id":"6911fc12ccfe4db220031055","slug":"bhatt-said-congress-is-responsible-for-the-lack-of-development-in-the-state-as-per-the-dreams-of-the-agitators-dehradun-news-c-5-hld1006-831158-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार\nविकास न होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार विकास न होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भट्ट
विज्ञापन
कहा- ऐतिहासिक अवसर पर भी कांग्रेस का नकारात्मक रुख शर्मनाक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार राज्य के विकास न होने के लिए के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया कि इसी कारण राज्य निर्माण की विरोधी रही पार्टी के नेताओं के चेहरे पर कोई खुशी नजर नहीं आई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सहभागिता में समस्त प्रदेशवासियों ने स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ बहुत ही उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया है। लेकिन इस गौरवशाली और ऐतिहासिक अवसर पर भी कांग्रेस का नकारात्मक रुख शर्मनाक रहा है। विगत सरकारों के 15 वर्ष बनाम 10 वर्ष को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो झूठा एजेंडा फैलाने की कोशिश की, वह पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लगातार पराजय से हताश निराश कांग्रेस को फिर भी आंदोलनकारी के सपनों के पूरे नहीं होने का अफसोस है तो उसके लिए बहुत हद तक स्वयं उनकी ही सरकारें कसूरवार हैं। उन्होंने कांग्रेस के अतिरिक्त राज्य निर्माण की राजनीति करने वाले दलों के रुख की भी आलोचना की। उन्होंने हैरानी जताई कि ऐसे दल के नेता कैसे स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष समारोह का बहिष्कार और विरोध कर सकते हैं। इस गौरवशाली अवसर की खुशी में शामिल होने वालों को जबरदस्ती रोकना, बहुत शर्मनाक था।