{"_id":"67d05ace812c89c88c06ed5e","slug":"bharat-ratna-dr-baba-saheb-ambedkar-united-front-was-formed-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-119435-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संयुक्त मोर्चा का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संयुक्त मोर्चा का किया गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। इस अवसर पर 14 अप्रैल को चकराता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम व नए बाजार में प्रतिमा की स्थापना की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
क्षेत्र के 12 सामाजिक संगठनों की बैठक में मोर्चा का गठन करते हुए लोक कलाकार नंदलाल भारती, शांति वर्मा तन्हा, भगत राम राही, शशि राम को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा गोपाल दीनदयाल को अध्यक्ष, भारू निराला को उपाध्यक्ष, अनिल वर्मा को महासचिव, माया दास जयपाल सिंह को सचिव, कुमपाल भारती को उप सचिव, विकास कुमार को कोषाध्यक्ष, सुंदर भारती व शशि कुंवर को प्रचार सचिव, दिनेश कुमार, अनिल कुमार धीमान, केसर सिंह कुंवर, किरण डिमरी, सुनीता रोहिल्ला को सोशल मीडिया प्रभारी, धूम सिंह निराला, सुरेश, अनिल वर्मा, जयपाल सिंह, धन सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, सबल सिंह आदि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि संगठन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडर राष्ट्रीय पुरस्कार सेवा सम्मान प्रदान करेगा। इसके अलावा कार्यक्रम को बिस्सू मेले के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें, जौनसार-बावर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।