{"_id":"6944d9d8013bd633e7000265","slug":"bharat-ratna-atal-bihari-vajpayee-birth-centenary-will-be-celebrated-with-atal-smriti-year-programs-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रमों से मनेगी भारत रत्न वाजपेयी की जन्म शताब्दी, छह सदस्यीय समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रमों से मनेगी भारत रत्न वाजपेयी की जन्म शताब्दी, छह सदस्यीय समिति का गठन
Fri, 19 Dec 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:37 AM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह साल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा अटल स्मृति वर्ष आयोजन से व्यापक स्वरूप में मनाएगी। इसके तहत विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन, मूर्ति स्थलों पर स्वच्छता कार्य एवं दीप प्रज्वलन, कृत्यों आधारित प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम होंगे। जिनके सफल संचालन के लिए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के संयोजन में छह सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया गया हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह साल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत 21वीं सदी में अग्रसर हुआ। याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भावपूर्ण संदेश में लिखा था कि 25 दिसंबर का दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से जारी कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व का मंतव्य स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट, कोल्ड डे रहने के आसार
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के निर्देशानुसार अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश समिति में प्रदेश संयोजक के रूप में महामंत्री तरुण बंसल, सह संयोजक नलिन भट्ट, दीपिका वोहरा, नवीन ठाकुर, भारत भूषण चुग एवं संदीप गोयल शामिल हैं।