फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhakiyu (Tikait) members gave warning, saying Farmers will not tolerate trouble in new crushing season

भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने दी चेतावनी, कहा - ‘नए पेराई सत्र में बर्दाश्त नहीं करेंगे किसानों की परेशानी’

Sat, 19 Sep 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (Tikait) members gave warning, saying Farmers will not tolerate trouble in new crushing season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने शुगर मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र से पहले मिल में सभी खामियों को दूर करने को कहा है। वहीं, अधिकारियों ने दावा किया है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को लिब्बरहेड़ी में उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठकी अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता ओमप्रकाश चौधरी और संचालन प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि मिल का पेराई सत्र नजदीक आ रहा है।
विज्ञापन


मिल के अंदर जो खामियां हैं, उनको समय से ठीक किया जाए। जैसे यार्ड की व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे किसानों की बुग्गी की बम टूट जाती है या रिम फट जाता है। इससे किसानों को काफी दिक्कत होती है। गंदगी की वजह से बरसात में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, समय से किसानों का भुगतान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोरोना जैसी महामारी में भी किसानों को भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने की काली पीली जड़ बताकर किसानों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो किसान धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि उत्तम शुगर मिल की ओर से लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।


वहीं, शुगर मिल के केन मैनेजर अनिल सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि आज से ही यार्ड के अंदर काम शुरू करा दिया जाएगा। 10 अप्रैल तक का भुगतान अगले सप्ताह भेज दिया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। इस दौरान किरण पाल सिंह, बालेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विवेक लोहान, वीरेंद्र पाल, राकेश लोहान, लाला सिंह, ऋषि पाल, विनीत, राममूर्ति रविंद्र, भारत वीर, मास्टर कंवरपाल, आजाद वीर, उमेश, अनिल सैनी, चमन लाल शर्मा, मोहम्मद अजीम व योगेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed