फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhajan evening held on Ganesh Mahotsav

Dehradun News: गणेश महोत्सव पर हुई भजन संध्या

Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhajan evening held on Ganesh Mahotsav
पटेलनगर के श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से श्री श्याम सुंदर मंदिर के समीप बने पंडाल में भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाया गया। शाम के समय भजन संध्या हुई। इस अवसर पर तेजेंद्र हरजाई, पंकज चांदना, चंद्र मोहन आनंद, गोपाल बारी, कर्ण सहगल, पवन मखीजा आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश उत्सव में सातवें दिन गणपति पूजन किया गया। रवि भाटिया ने बताया कि 26 सितंबर को मंदिर में भजन संध्या होगी। क्लेमेनटाउन के शिव रघुनाथ मंदिर में श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की गई। इसमें लोक गायक गढ़वाली सौरभ मैथानी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुनील कुमार, मोहन जोशी आदि मौजूद रहे। मन्नुगंज के डांडीपुर में गणेश महोत्सव पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गणपति की आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन







रोजगार के समर्थक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय



पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गरीबों और अंत्योदय की सेवा पर जोर हमें प्रेरणा देता है। उन्हें एक साधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विधायक सविता कपूर, पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, सुनील शर्मा, वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, विपिन खंडूरी, गोपाल पुरी, अर्चित डावर, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे समस्या

भ्रष्टाचार निवारक समिति की प्रदेश कार्यालय पर बैठक हुई। समिति की बैठक अक्तूबर और नवंबर के प्रथम सप्ताह में अवकाश के दिन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश महासचिव शिव प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। कहा कि बैठक के आयोजन की व्यवस्था कृष्णलाल रवि रखेंगे। इस दौरान शिवलाल गौतम, जय प्रकाश, कृष्ण लाल, विनोद कुमार, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed