फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhagat singh koshyari file nomination

जानिए, कितनी है 72 साल के कोश्यारी की संपत्ति?

Sun, 13 Apr 2014 01:59 AM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 13 Apr 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh koshyari file nomination

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में जनसभा के बाद जुलूस के रूप में भगत दा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया।
विज्ञापन


बाद में भाजपा प्रत्याशी कोश्यारी ने 2.15 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल भगत दा के प्रस्तावक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन नहीं, जेवर नहीं, लेकिन कर्जा भी नहीं

bhagat singh koshyari file nomination

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार भगत दा (भगत सिंह कोश्यारी) के पास 55 लाख 62 हजार 704 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भगत दा के पास न तो कोई वाहन है, न जेवर। सुकून की बात यह है कि उनके सिर पर कोई कर्ज नहीं है।

72 वर्षीय कोश्यारी के नामांकन पत्र से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास कुल 18 लाख 62 हजार 704 रुपए की नकदी तथा अचल संपत्त‌ि के रूप में 37 लाख रूपए मूल्य की संपत्ति है।

कोश्यारी ने नामांकन पत्र में अपना पता सोराघाटी, नया बाजार, पिथौरागढ़ बताया है।

देश के ल‌िए मोदी जरूरी

bhagat singh koshyari file nomination

देश की तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और नेपाल की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। शनिवार को कोश्यारी रुद्रपुर में गांधी पार्क में नामांकन से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

नामांकन जुलूस में शामिल होने को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के गांव और कस्बों से पहुंची हजारों की भीड़ पहुंची थी। कोश्यारी ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लघु भारत है।

यहां पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लोग रहते हैं। ऐसे में यहां से अगर भाजपा जीतती है तो अगले पंद्रह साल के लिए कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed