फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhagat singh koshyari and kc singh baba

कांग्रेस के बाबा से आगे निकले भाजपा के भगत दा

Sun, 20 Apr 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 20 Apr 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh koshyari and kc singh baba

जमीन पर कौन कितना प्रचार कर रहा है ये तो अभी साफ तौर पर नहीं दिख रहा लेकिन वर्चुअल वर्ल्ड में नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोश्यारी कांग्रेसी उम्मीदवार केसी सिंह बाबा से काफी आगे हैं। फेसबुक पर भगतदा के 7360 तो बाबा के सिर्फ 14 ही फॉलोवर हैं।

विज्ञापन


पढ़िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत
विज्ञापन


फेसबुक पर कोश्यारी और बाबा के बीच फ्रेंडलिस्ट का भी भारी अंतर है। बाबा के इस वक्त फेसबुक पर 3631 फ्रेंड हैं, जबकि कोश्यारी के 4932 फ्रेंड।

प्रचार से ज्यादा कर रहे दुष्प्रचार
बाबा के प्रचार के लिए हाल ही में केसी सिंह बाबा नैनीताल के नाम से उनका एक पेज भी बनाया गया है, जिसको अब तक महज 15 लोगों ने लाइक किया है।

पढ़िए, शंकराचार्य की पवित्र समाधि पर चढ़ेगी पीओके की मिट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर दोनों अपने प्रचार से ज्यादा एक-दूसरे का दुष्प्रचार करने में लगे हैं। वोट मांगने के लिए दोनों की ओर से व्यक्तिगत छवि के बजाए पार्टी के बड़े नेताओं का सहारा लिया जा रहा है।

मोदी वर्सेज कांग्रेस बना मुद्दा
दोनों के फॉलोवर और फ्रेंड भी इस चुनाव को कोश्यारी वर्सेज बाबा के बजाए मोदी वर्सेज कांग्रेस के नाम पर प्रचार कर रहे हैं। रैलियों, नेताओं के फोटो और पार्टियों के अब तक के काम को भी वोट मांगने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed