फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Betting in IPL: STF Arrested Four Youth from Sitarganj and Roorkee

उत्तराखंड: आईपीएल में सट्टा लगवाते चार और गिरफ्तार, एसटीएफ ने दो सितारगंज और दो रुड़की से पकड़े

Wed, 29 Sep 2021 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Sep 2021 10:52 PM IST
सार

एसटीएफ की टीम ने पहली कार्रवाई रुड़की में की। यहां पर सट्टेबाज सुल्तान 666 वेबसाइट से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। सट्टा दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के मैच पर लगवाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Betting in IPL: STF Arrested Four Youth from Sitarganj and Roorkee
सट्टा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एसटीएफ ने प्रदेश में दो स्थानों पर छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगवाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और इलेक्ट्रोनिक सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने पहली कार्रवाई रुड़की में की। यहां पर सट्टेबाज सुल्तान 666 वेबसाइट से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। सट्टा दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के मैच पर लगवाया जा रहा था। आरोपियों ने अपने नाम शशांक गोयल निवासी सोत मोहल्ला, रुड़की और दीपक बवेजा निवासी जादूगर गली, रुड़की बताए हैं। सुल्तान 666 नाम की वेबसाइट दिल्ली और अन्य राज्यों से संचालित होती है। इस वेबसाइट पर लाइव मैच के रेट लगातार चलते रहते हैं।
विज्ञापन


इसके देखकर बुकी कस्टमर से पैसा लगवाते हैं। प्रतिदिन लाखों रुपये का सट्टा लगवाया जा रहा था। एसटीएफ ने दूसरी कार्रवाई ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज इस्लाम नगर स्थित घर में की है। एसटीएफ ने यहां से सलीम और कासिम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लाख नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी वेबसाइट और विभिन्न एप के जरिए लोगों से सट्टा लगवाते थे। इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी है। इनमें से सलीम के खिलाफ 2019 में बरेली में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों में उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रुद्रपुर में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे तीन बुकी दबोचे

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल बेहद शातिराना ढंग से खेला जा रहा है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए सट्टा लगवा रहे तीन बुकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो दिन पहले ही 16 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल के साथ एक बुकी को गिरफ्तार किया था। 

बुधवार को सीओ सिटी अमित कुमार ने अपने कार्यालय में बताया कि आईपीएल मैच शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा भी खेला जा रहा है। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। इसके बाद एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने चंद्रलेखा मैदान में दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां बैठे लोगों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल, एक लैपटॉप, डायरी बरामद हुई।

आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु अरोरा निवासी आवास विकास रुद्रपुर, हेमंत कुमार निवासी फुलसुंगा और शिवम शर्मा निवासी अटरिया रोड मनोकामना मंदिर के पास रुद्रपुर बताया। सीओ ने बताया कि आरोपी एप के माध्यम से मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। कहा कि आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। टीम में एसआई ललित चौधरी, राजेन्द्र कन्याल, धर्मेंद्र कुमार, बंशीधर जोशी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed