फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Better Diet is important for Women Boxer Players in uttarakhand

अच्छी डाइट की कमी से मात खा रही उत्तराखंड की महिला बॉक्सर, पढ़िए क्या बोले इस नेशनल खिलाड़ी के कोच

Wed, 06 Dec 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Dec 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Better Diet is important for Women Boxer Players in uttarakhand
नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हारने के बाद उत्तराखंड की आरती गोस्वामी अपनी सहेली से लिपटकर रोती - फोटो : amar ujala

प्रदेश की महिला बॉक्सर बेहतर डाइट न मिलने के चलते मात खा रही हैं। पढ़िए क्या बोले इस नेशनल खिलाड़ी के कोच...

विज्ञापन


प्रदेश की महिला बॉक्सर बेहतर डाइट न मिलने के चलते मात खा रही हैं। इसके लिए खिलाड़ी का स्टेमिना बेहतर होने के साथ ही उसे शारीरिक रूप से मजबूत भी होना चाहिए। इसमें डाइट का बेहद अहम रोल होता है।

हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ी डाइट में दूध को ज्यादा शामिल करते हैं। हमारे खिलाड़ियों को उतना दूध नहीं मिल पाता। साथ ही अन्य डाइट का भी ध्यान नहीं रखा जाता। नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन सहरावत के कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि बॉक्सरों के लिए फिटनेस बेहद अहम है। उन्हें जितना मजबूत होना चाहिए, उतना ही लचीला भी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र कुमार और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार के साथ भी उन्हें काम करने का मौका मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी दो लीटर दूध नाश्ते में पीते हैं। वहीं सोयाबीन, केला, चना, फल भी उनकी डाइट में शामिल होता है। रात को खिलाड़ी हल्के भोजन के साथ डेढ़ से दो लीटर दूध पीते हैं। वहीं  जिला खेल समन्वयक रविंद्र सिंह रावत ने बताया कि बॉक्सिंग काफी दमखम वाला खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed