{"_id":"75d2720c79f281853377f34347d47228","slug":"beti-hi-bachayegi-rally-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में बेटियों के हक में उमड़ा दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में बेटियों के हक में उमड़ा दून
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में अमर उजाला की अनूठी पहल बेटी ही बचाएगी का समापन 24 जनवरी को जन जागरूकता रैली निकालकर किया गया।
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर, और दर्शनलाल चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली को डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी केवल खुराना हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने रैली में आए प्रतिभागियों को संबोधित भी किया। रैली परेड ग्राउंड से 11 बजे सुबह निकलकर कनक चौक, एस्ले हॉल चौक, गांधी पार्क होते हुए घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
रैली में एमकेपी पीजी कॉलेज, एमकेपी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी राजपुर रोड और डीएवी पीजी कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं शिरकत किया। बता दें कि बेटियों के पक्ष में अमर उजाला ने बेटी ही बचाएगी की अनूठी पहल शुरू कर रखी है।
विज्ञापन
इसके तहत लोगों से बेटियों के पक्ष में संकल्प पत्र भरवाए गए। राजधानी से लेकर पूरे प्रदेश में इस मुहिम को लोग काफी सराह रहे हैं। लोग पूरे उत्साह से संकल्प पत्र भी भर रहे हैं।
इस अभियान का समापन जन जागरूकता रैली के साथ किया गया। इस मौके पर डीएम और एएसपी ने बेटियों के पक्ष में अपना संदेश दिया।