{"_id":"58c8d96e4f1c1b741132b438","slug":"beti-bachao-beti-padhao-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नाम पर बेटियों से ही ‘ठगी’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नाम पर बेटियों से ही ‘ठगी’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर कुछ लोग बेटियों से ही ठगी करने पर तुले हैं। हैरानी की बात यह है कि विभाग की नाक के नीचे यह काम हो रहा है और विभाग बेखबर है।
विज्ञापन
बाल विकास मंत्रालय की ओर से दो लाख रुपये मिलने का ख्वाब दिखा बेटियों से फार्म के दस से पचास रुपये हड़पे जा रहे हैं। फार्म देकर ये ठग इसे डाक से पोस्ट करने की बात कह रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सैकड़ों बेटियां इन ठगों की शिकार हो चुकी है। बाल विभाग ने ऐसी कोई योजना संचालित न होने की बात कही है। अफसरों ने ऐसे लोगों की सूचना उन्हें देने और पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
फार्म में योजना के तहत 8 से 32 साल की लड़कियों को केंद्र सरकार 120 जिलों में दो-दो लाख रुपये देने का जिक्र किया गया है। यह फार्म भरकर केंद्र के बाल विकास मंत्रालय में भेजना है। योजना के फार्म पर प्रधान और उप प्रधान के हस्ताक्षर का कॉलम भी है।
विज्ञापन
आरकेडिया ग्राम सभा की उप प्रधान गीता बिष्ट ने बताया कि सैकड़ों युवती और महिलाएं फार्म पर हस्ताक्षर कराने उनके पास आ चुकी हैं। शक होने पर उन्होंने अफसरों से योजना की जानकारी ली, तो उन्होंने ऐसी कोई योजना न होने की बात कही। कहा कि जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जाएगी।
बाल विकास विभाग की ऐसी कोई भी योजना नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जो योजना चल रही है, उसके तहत वाल पेंटिंग और प्रचार-प्रसार शामिल है। पैसे देने का कोई प्रावधान नहीं है। पूर्व में रायवाला से भी ऐसी शिकायत आई थी। छापेमारी के दौरान फार्म बेचने वाले पकड़ में नहीं आ सके थे। पुलिस को ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई को कहा गया है। सहसपुर, विकासनगर, कालसी सभी जगह जनप्रतिनिधियों एवं जिला विकास अधिकारियों से लोगों को इस संबंध में जागरूक करने को कहा गया है।
- एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी