{"_id":"65678b5e246978603e054d74","slug":"beautification-of-a-steam-powered-road-roller-ordered-by-dehradun-news-c-5-1-drn1030-297742-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंग्रेजों के जमाने के रोड रोलर का सौंदर्यीकरण कर लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंग्रेजों के जमाने के रोड रोलर का सौंदर्यीकरण कर लोकार्पण
विज्ञापन
I- एक ब्रिटिश अधिकारी ने देहरादून नगर पालिका के लिए मंगवाया था रोड रोलर
I
I
I
I- रख-रखाव न होने के कारण खा रहा था जंक, नगर निगम ने कराया रंगरोगनI
एक ब्रिटिश अधिकारी की ओर से नगर पालिका देहरादून के लिए मंगाए गए भाप से चलने वाले रोड रोलर का सौंदर्यीकरण कर मेयर सुनील उनियाल गामा ने लोकार्पण किया।
दीनदयाल पार्क और रोड रोलर सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के शहर को अपनी सेवाएं प्रदान की है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा ने इस कार्य के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा का अभिनंदन किया। सन 1989 के सभासद रहे श्यामसुंदर उपाध्याय एवं रेड क्रॉस के मोहन खत्री को बेहतर सेवाएं देने के लिए मेयर की ओर से सम्मानित किया गया। कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी मेयर की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल, दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मौसोन, आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, केशव ऊनियाल, राजेश पांथरी, अनूप कपूर जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला, सुशील अग्रवाल, शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे।
I1989 में कबाड़ियों को दे दिया गया रोड रोलरI
भाप से चलने वाला रोड रोलर सन 1926 निर्मित है। इसका निर्माण जॉन रोलर लिमिटेड कंपनी ने किया है। देहरादून नगर पालिका के लिए एक ब्रिटिश अधिकारी ने यह भाप से चलने वाला रोलर आजादी से पूर्व मंगवाया था। आजादी के बाद भी यह रोड रोलर पूरी तरह काम करता था। लेकिन रख रखाव के अभाव के कारण जंक खाने लगा। आरटीओ से रोलर को उस समय यूपी 1903 नंबर आवंटित किया गया। 1989 में रोलर को कबाड़ियों को दे दिया गया था। लेकिन नगर पालिका के तत्कालीन सभासद अशोक वर्मा एवं कुछ सभासदों के विरोध के कारण यह कबाड़ में नहीं बेचा जा सका। इसके बाद इस रोड रोलर को गांधी रोड स्थित तिकोने पर क्रेन से उठाकर स्थापित किया गया। नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने मेयर से इसकी सौंदर्यीकरण की मांग की थी।