फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear Wandering Around In Public Area Due to Sleeping Disturb in winter in Uttarakhand

भालुओं की नींद में पड़ रहा खलल, सर्दियों में शीत निद्रा छोड़ आबादी में घूमते आ रहे नजर 

Wed, 05 Feb 2020 12:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Bear Wandering Around In Public Area Due to Sleeping Disturb in winter in Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के भालुओं की नींद में खलल पड़ रहा है। सर्दियों में शीत निद्रा में रहने वाले भालू अब सर्दियों में भी लोगों को दिख रहे हैं। भालुओं के हमले की कुछ घटनाएं भी इस दौरान सामने आई हैं। इससे वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


हिमालय में रहले वाले काले भालू सर्दियों में लंबे समय तक नींद में रहते हैं। यह एक तरह से अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए ऐसा करते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में लोग भालुओं की परवाह नहीं करते रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब स्थिति बदली है।
विज्ञापन


बद्रीनाथ, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में सर्दियों में भालुओं के हमले के मामले सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि ये भालू इकठ्ठे भी दिख रहे हैं और इनका व्यवहार भी आक्रामक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों में इसकी वजह से इजाफा हो रहा है। एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच भालुओं के हमले में 76 लोग घायल हुए और चार लोगों की मौत हुई। इनमें से अधिकतर मामले में पर्वतीय क्षेत्रों के हैं। 

सर्दियों में भालू हाईबरनेशन (शीत निद्रा) में रहते हैं। अब तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। लोगाें ने कई जगह भालुओं को झुंड के रूप में देखा है। माना जा रहा कि सड़क आदि बनने से भालुओं का आवास क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इससे भालू आक्रमक हो रहे हैं। यह साफ है कि मामले की पड़ताल जरूरी है। 
-राजीव भर्तरी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
 

भालुओं के हमले से मौत 

नंदा देवी वन प्रभाग -1
केदारनाथ वन प्रभाग -1
नैनीताल वन प्रभाग -1
बद्रीनाथ वन प्रभाग - 1

हमले में घायल 
रामनगर कार्बेट पार्क- 1
राजाजी टाइगर रिजर्व-1
नंदा देवी -3
केदारनाथ -8
गोविंद वन्यजीव विहार-3
नैनीताल -1
अल्मोड़ा -3
बागेश्वर-1
पिथौरागढ़ -3
हल्द्वानी -1
तराई-4
बड़ेकोट-2
टौंस-2
लैंसडौन-3
हरिद्वार-1
नरेंद्रनगर-1
टिहरी-6
उत्तरकाशी-2
बद्रीनाथ -13
गढ़वाल -7
रुद्रप्रयाग -11
(1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed