फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear seen near Kolhukhet, people panic

Dehradun News: कोल्हूखेत के पास दिखा भालू, लोगों में दहशत

Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Bear seen near Kolhukhet, people panic
कोल्हूखेत के पास झड़ीपानी लिंक मार्ग पर भालू दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सतर्क रहने और सावधानी बरतने के बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी मुकेश पंवार ने बताया कि बुधवार को लिंक मार्ग पर भालू दिखाई दिया। उक्त मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, ऐसे में भालू से खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन पेड़ों पर भालू दिखाई दे रहा है। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। क्षेत्र में सावधानी बरतने के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही भालू के मूवमेंट की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभवत: ओक ट्री के बीज खाने के लिए भालू क्षेत्र में आ रहा होगा। क्षेत्र में निगरानी के साथ ही गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed