फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear seen in Mandrath, forest department increased patrolling

Dehradun News: मैंद्रथ में दिखा भालू, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Wed, 16 Oct 2024 05:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Bear seen in Mandrath, forest department increased patrolling
चकराता वन प्रभाग की देवघार रेंज के ग्राम मैंद्रथ में भालू दिखाई देने से कौतूहल की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से मैंद्रथ के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी यशपाल चौहान, मोनू डोभाल, वीरेंद्र, रत्ना आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह भालू दिखाई दिया। वह नीनूस खड्ड के रास्ते मैंद्रथ के बीच बाजार में पहुंच गया। यहां ग्रामीणों के घरों के पास से होते हुए वह टोंस नदी में चला गया। नदी की धारा को पार कर उत्तरकाशी जिले के तलवाड़ गांव की ओर निकल गया। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में भालू का मूवमेंट रहता है। भालू के उत्तरकाशी जनपद में प्रवेश की सूचना ग्रामीणों ने दी है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed