फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bear killed the man

पौड़ीः भालू के हमले में युवक की मौत

Tue, 02 Sep 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 02 Sep 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
bear killed the man

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र के चुठाणी गांव में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत बनी हुई है। भालू के डर से लोग अकेले आने-जाने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के अनुसार चुठाणी गांव निवासी 56 वर्षीय आनंद सिंह मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार की देर शाम वे काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एक और व्यक्ति पीछे-पीछे आ रहा था। घर के पास पहुंचते ही खेत में छिपे एक भालू ने एकाएक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने और पीछे आ रहे व्यक्ति ने शोर मचाया।
विज्ञापन


इसपर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए जिसपर भालू आनंद सिंह को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया। भालू के हमले में आनंद सिंह की गर्दन पर काफी गहरे जख्म हो गए। ग्रामीण तत्काल उन्हें टैक्सी से पाबौ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भालू के हमले से मौत की पहली घटना

bear killed the man

चुठाणी गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना गढ़वाल वन प्रभाग में इस तरह की पहली घटना है। अभी तक भालू द्वारा किसी को मारे जाने की घटना सामने नहीं आई थी।

वन विभाग के अनुसार प्रभाग में भालू के हमले से घायल होने, गुलदार द्वारा लोगों को निवाला बनाए जाने और घायल किए जाने की घटनाएं तो कई हो चुकी हैं लेकिन अभी तक भालू के हमले से किसी की मौत होने की यह पहली घटना है। गढ़वाल वन प्रभाग के एसडीओ रामचंद्र बताते हैं कि प्रभाग में इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

गहरे जख्म बने मौत की वजह
पैठाणी रेंज के रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भालू के हमले में आनंद सिंह को काफी गहरे जख्म हो गए थे। जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भालू के हमले से बाल-बाल बचे तीन लोग

bear killed the man

घनसाली (टिहरी)। जहां पौड़ी में भालू के हमले में युवक की मौत हो गई वहीं टिहरी के निस्वाली भाटगांव में शनिवार को बीडीसी मेंबर सहित तीन लोग भालू के हमले से बाल-बाल बचे। वन विभाग कर्मियों ने भालू को भगाने के लिए क्षेत्र में जाकर हवाई फायर और पटाखे छोड़े।

शनिवार को निस्वाली भाटगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश प्रसाद तिवाड़ी, राजेंद्र सिंह असवाल और भरत सिंह स्कूल से बैठक के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके शोर मचाने पर भालू भाग गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य तिवाड़ी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मी आए और हवाई फायर तथा पटाखे फोड़कर उसी वक्त चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed