{"_id":"59109c5f4f1c1b9e08851c54","slug":"bear-attack-woman-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 08 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर विकासखंड में जंगल से सटे खेत में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई एक महिला भालू के हमले में गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने लहूलुहान हालत में महिला को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह शकुंतला देवी (42) पत्नी धर्म सिंह ग्राम तौली, नीलकंठ घर के समीप जंगल से सटे खेत में गई थी। यहां मवेशियों के चारा पत्ती तोड़ रही थी, तभी एक भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू ने महिला के पैर और जांघ में नाखून से प्रहार कर जख्मी कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजन और आसपड़ोस के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। लोगों की भीड़ देख भालू जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने शकुंतला देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, भालू के हमले के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।