फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bear attack on woman

OMG: दादी को बचाने के लिए भालू से जा भिड़ी

Thu, 22 May 2014 10:19 PM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 22 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
bear attack on woman

कर्णप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र की 19 वर्षीय दीपिका ने साहस दिखाते हुए भालू के पंजे में फंसी दादी की जान बचाई। दीपिका ने भालू पर दरांती से हमला किया तो भालू ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी। घायलावस्था में भी उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर भालू भाग खड़ा हुआ।

चारा लेने गई थी खेत
बृहस्पतिवार को प्रात: 9.30 सिंद्रवाणी गांव की 60 वर्षीय सुशीला देवी अपनी पोती दीपिका (19) के साथ गांव से डेढ़ किमी दूर अपने खेतों से मवेशियों के लिए चारा लेने गईं थी। दादी खेत के किनारे ही घास काटने लगी जबकि दीपिका एक पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती इकट्ठा करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक भालू ने वृद्धा पर हमला करते हुए अपने नाखूनों से नोचना शुरू कर दिया। यह देख दीपिका ने पेड़ से छलांग लगाई और भालू पर दरांती से वार किया। इस पर भालू ने उस पर हमला किया और दीपिका जमीन पर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भालू के हमले में हुई घायल
जब तक वह कुछ समझ पाती, भालू उसे गंभीर घायल कर चुका था। फिर भी दीपिका ने हार नहीं मानी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह देख भालू भाग खड़ा हुआ।


अस्पताल में भर्ती दीपिका ने बताया कि दादी पर हमला करते देख उसे अपने से ज्यादा दादी की चिंता हुई। पोती के साहस को देख दर्द से बेहाल दादी की आंखें भी छलछला गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed