फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear Attack Bear broke doors of several houses Purola Uttarkashi people spent the night in fear Uttarakhand

उत्तराखंड में भालू की दहशत: मोरी में तोड़े कई घरों और छानियों के दरवाजे, लोगों ने भय के साये काटी पूरी रात

Sat, 29 Nov 2025 04:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 04:01 PM IST
सार

उत्तराखंड में मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं ने हर किसी को चिंतित किया हुआ है। भालू का व्यवहार बेहद आक्रामक हो चुका है। जखोल के जाबिल्च तोक में देर रात को भालू ने मकान एवं छानियों के दरवाजे तोड़ दिए।

विज्ञापन
Bear Attack Bear broke doors of several houses Purola Uttarkashi people spent the night in fear Uttarakhand
भालू ने तोड़े कई घरों के दरवाजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र के जखोल गांव के जाबिल्च नामे तोक में भालू की दहशत बनी है। बृहस्पतिवार देर रात भालू ने बस्ती में घुसकर कई घरों व छानियों के दरवाजे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं, अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और लोग पूरी रात भय के साये में जागते हुए काटी। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

जखोल गांव के गंगा सिंह रावत धाम सिंह, गौर सिंह, जगदीश, ताली राम, जयेंद्र सिंह, राजी सिंह, भगवान सिंह, फागणु ने बताया कि भालू पिछले कई दिनों से गांव के आसपास दिख रहा था। पहले वह जंगलों में काम कर रहे लोगों और मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय भालू बस्ती में घुसा और दरवाजे तोड़ दिए।

विज्ञापन


भालू का व्यवहार बेहद आक्रामक 
भालू के शोर और दरवाजे टूटने की आवाज सुनकर लोग घरों के अंदर छिप गए और किसी तरह रात काटी। भालू का व्यवहार बेहद आक्रामक हो चुका है। यदि समय रहते जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग से जल्द क्षेत्र में टीम भेजने के साथ उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्क की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया रेंज कि जखोल के जाबिल्च तोक में देर रात को भालू ने मकान एवं छानियों के दरवाजे तोड़ने की सूचना है। रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल और वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। नुकसान की रिपोर्ट एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही। साथ ही रिपोर्ट आने पर मुआवजा दिया जाएगा।आदि मौजूद रहे।

सार गांव में भालू की दहशत, 10 दिन में चार मवेशी मारे

लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के सार गांव में इन दिनों भालू की दहशत बनी हुई है। भालू ने पिछले 10 दिन में ग्रामीणों की तीन गाय व एक बछड़े को मार डाला है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों से वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने व प्रभावित पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम पंचायत सार की प्रधान कृष्णा नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता विनय नेगी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे भालू ने पशुपालक भोला दत्त की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। इससे पहले विगत 21 नवंबर को भालू ने पशुपालक मुन्नी देवी की गोशाला में बंधी गाय व बछड़े को मार डाला था। 10 दिन पहले भालू ने जगदीश सिंह रावत की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला था। विनय नेगी का कहना है कि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से उन्हें भालू की दहशत से निजात दिलाने व प्रभावित पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, सूचना पर वनकर्मियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। लालढांग रेंज के रेंजर अनुराग जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही पशु क्षति के मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

भालू ने तीन मवेशी मारे
चमोली जिले में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार रात को भालू ने दो गांवों में एक गाय और दो बैलों को मार डाला। दशोली विकासखंड के स्यूंण गांव में वन विभाग की टीम रात करीब 10 बजे तक गश्त करती रही। ग्रामीण धीरेंद्र राणा ने बताया कि ग्रामीण रात एक बजे तक पटाखे जलाते रहे। जैसे ही ग्रामीणों ने पटाखे जलाने बंद किए उसके कुछ देर बाद ही भालू आया और महावीर सिंह राणा की गोशाला को तोड़कर गाय को मार डाला। भालू ने पहले गांव से करीब एक किमी दूर छानी में गोशाला तोड़ने की कोशिश की। शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। वहीं विकासखंड नंदानगर के ग्राम महड़ बगठी में शुक्रवार रात को भालू ने रघुवीर लाल की गोशाला को तोड़कर वहां बंधे दो बैलों को मार डाला। ग्राम प्रधान गौरव सती ने बताया कि भालू से लोगों में दहशत बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: रिश्ता कलंकित...स्कूल में दर्द से कराह थी बच्ची, सहेलियों ने पूछा तो बताई मौसा की घिनौनी करतूत

भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत
उत्तरकाशी जनपद में लगातार भालू के हमले बढ़ने से ग्रामीणों में भय बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रभागीय वन अधिकारी से मुलाकात कर भालू से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव के आसपास लगातार भालू दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। भालू के भय से घरों में कैद होकर रह गए हैं। बौंगा गांव के ग्राम प्रधान अनिल सिंह रावत और यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने बताया कि कैलसु व रैथल गांव के आसपास क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार भालू दिख रहा है। कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। इसके साथ कई पशुओं पर हमला कर चुके हैं। साथ ही बाडागड्डी क्षेत्र में भी भालू दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर आशीष नेगी, कुलदीप सिंह रावत, सूरजीत सिंह राणा, विजेंद्र सिंह रावत, किशन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed