{"_id":"67cf6a2d62149b2c788e33d35f70340a","slug":"beach-volleyball-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे लीजिए 'बीच वालीबॉल' का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे लीजिए 'बीच वालीबॉल' का रोमांच
अमर उजाला, मुनिकीरेती, ऋषिकेश
Updated Sat, 22 Mar 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल ऑफ उत्तराखंड फेडरेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को ऋषिकेश के शिवपुरी में गंगा तट पर तीन दिवसीय उत्तराखंड बीच वालीबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया। इस मौके पर उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली की टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले गए।
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
शुक्रवार को पहली बार गंगा बीच पर आयोजित अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों की 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विजेता टीम को अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। फेडरेशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 16 मैच खेले गए। इनमें उत्तराखंड की दो और हरियाणा की चार टीमों का मुकाबला दिल्ली की टीमों से हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड की दो टीमों ने दिल्ली को 2-0 से हराया, जबकि हरियाणा की चार टीमों ने दिल्ली को 2-0 के अंतर से हराया। इस अवसर पर भारत ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेट्री राजीव मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन