{"_id":"95f290cbb174126f6fd41db847a6137b","slug":"be-careful-about-your-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं तो सुबह मॉर्निंग वॉक पर न जाएं। अगर गए तो रुटीन डोज लेने के बाद भी ब्लडप्रेशर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
निशुल्क चिकित्सा शिविर
यह तथ्य उजागर हुआ है मैक्स सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले देहरादून के अस्पताल परिसर में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में। दवा लेने के बावजूद रोगियों का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया।
पढ़ें, डीजे बजाया तो उलेमा ने जारी किया फतवा
विज्ञापन
शिविर में आए रोगियों की डायग्नोसिस से यह भी पता चला है कि डायबिटीज के मरीज भ्रांतियों के चक्कर में अपनी ब्लडशुगर बढ़ा ले रहे हैं। नीम-हकीमों के दावों के चक्कर में उन्होंने दवा छोड़ दी।
विज्ञापन
पढ़ें, 31 साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए क्या है खास
इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मरीजों ने बताया कि वे होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाएं ले रहे थे। उनका रेंडम ब्लड शुगर 350 या इससे अधिक पाया गया।
सर्दियों में देखभाल के दिए टिप्स
इसके अलावा शिविर में न्यूरो, छाती रोग, अस्थि रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, कैंसर के मरीजों का भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। बाल रोगियों की भी शिविर में जांच की गई। डॉक्टरों ने उनके साथ आए परिजनों को टिप्स दी कि वे सर्दियों में बच्चों पर ध्यान दें जिससे उन्हें एक्सपोजर न होने पाए।
पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में आपदा ने डाला डेरा
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु ने बताया कि जिन लोगों का कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण हुआ है उन्होंने शिविर में परामर्श लिया। इसके साथ ही रोगियों ने अपना परीक्षण कराया।
शिविर में हृदय रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ठंड की वजह से कई लोगों ने छाती में भारीपन की शिकायत बताई। शिविर में लोगों के लिपिड प्रोफाइल, ब्लडप्रेशर जांच, ईसीजी आदि की जांच निशुल्क की गई। रेडियोलोजिकल जांचों में रोगियों को छूट दी गई थी।
पढ़ें, राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'
शिविर में डॉ. रोहिताश शर्मा, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. एके सिंह, डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. अंकुर, डॉ. विपिन, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. भावना तिवारी, डॉ. आरएन ताल्लुकदार, डॉ. पुनीश सरदाना ने मरीजों की जांच की।